अमरेंद्र बने अध्यक्ष, निरुलता बेसरा जिला प्रतिनिधि
झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की पालोजोरी इकाई का पुनर्गठन किया गया। कुमार अमरेंद्र सिंह को नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया। निरुलता बेसरा को जिला प्रतिनिधि बनाया गया। अन्य पदों पर भी...

पालोजोरी प्रतिनिधि झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की पालोजोरीइकाई का पुनर्गठन मंगलवार को कर लिया गया। पुनर्गठन के पश्चात संघ के नए अध्यक्ष के रूप में कुमार अमरेंद्र सिंह का चयन सर्वसम्मति से किया गया। जबकि संघ की जिला प्रतिनिधि के रूप में निरुलता बेसरा का चयन हुआ पालोजोरी इकाई के लिए दो उपाध्यक्ष का चयन हुआ इसमें तुलिया कुमारी व छवि कुमारी शामिल है। प्रखंड मंत्री के रूप में किरण कुमारी गुप्ता, प्रखंड संयुक्त मंत्री के रूप में सरिता कुमारी व रोहित कुमार, संघर्ष मंत्री के रूप में मेरीला मुर्मू व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रोज मैरी हेंब्रम, रीना कुमारी, रेखा कुमारी, लीना कुमारी व हर्ष कुमार का चयन हुआ। प्रखंड इकाई के चयन प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए जिला के पदाधिकारी की टीम आई थी। जिला पदाधिकारी की मौजूदगी में ही प्रखंड इकाई का पुनर्गठन हुआ। जिला की ओर से स्वागत मंत्री मुन्ना कुमार राय, प्रमंडलीय संयोजक आसिफ हुसैन, प्रमंडलीय कार्यकारिणी सदस्य अलका कुमारी, स्वागत कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, राज्य उप संयोजिका निरुलता बेसरा शामिल थी। कार्यकारिणी गठन के दौरान दीप नारायण साह, रीना कुमारी, रेखा कुमारी, ममता कुमारी, गीता कुमारी, पूजा कुमारी, छाया कुमारी, सेरोफिना मरांडी, मधु, नीलम, साखो कुमारी, एलीना कुमारी, अमृता हेंब्रम, रोनी कुमारी, मुन्नी कुमारी, बबिता कुमारी रुज, वर्षा कुमारी ,मौसमी पाउल मोरीला मुर्मू, मोनू कुमारी, सुनीता मुर्मू, सीता कुमारी,अनिता कुमारी, पुष्पा कुमारी, निखत परवीन, रेणु कुमारी, स्मिता पाटिल, अर्पणा कुमारी, सुनीला कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।