Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsPrime Minister Safe Motherhood Campaign ANC Check-Up for Pregnant Women in Margomunda

मारगोमुंडा में 47 महिलाओं की एएनसी जांच

मारगोमुंडा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। डॉ. राकेश कुमार ने जांच की और आवश्यक दवा भी दी। अभियान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 10 May 2025 03:05 AM
share Share
Follow Us on
मारगोमुंडा में 47 महिलाओं की एएनसी जांच

मारगोमुंडा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान पीएमएसएमए के तहत शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मारगोमुंडा में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गयी। इस दौरान डॉ. राकेश कुमार ने गर्भवती महिलाओं की जांच की। जांच के उपरांत डॉक्टरों ने आवश्यक दवा भी दी। मौके पर डॉक्टर ने बताया कि गर्भावस्था की दूसरी, तीसरी तिमाही में महिलाओं को हर महीने गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल सेवाएं प्रदान की जा सकें, इसको लेकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सुनिश्चित और व्यापक प्रसव पूर्व सेवाएं हों। जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।

कहा कि पौष्टिक आहार खाने से जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहेगा। मौके पर सीएचओ रवि कुमार, फरहा अदीबा, एएनएम संजू कुमारी, लाजवंती कुमारी, धर्मावती कुमारी, शीला कुमारी, प्रमिला देवी सहित स्वास्थ्यकर्मी मधुसूदन मंडल, पवन नापित, सुभाषचंद्र हांसदा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें