Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsNon-Teaching Staff of SKMU Ends 77-Day Indefinite Strike Over 7th Pay Commission Demands

77 दिनों से जारी शिक्षकेतर कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

देवघर में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने 77 दिनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद 11 फरवरी को हड़ताल समाप्त की। समझौते के अनुसार, कर्मचारियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ जारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरTue, 11 Feb 2025 06:49 PM
share Share
Follow Us on
77 दिनों से जारी शिक्षकेतर कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

देवघर। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रक्षेत्रीय कर्मचारी महासंघ सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका प्रक्षेत्र के शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा सातवां वेतनमान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई थी। यह अनिश्चितकालीन हड़ताल मांगों के समर्थन में लगातार 77 दिनों तक जारी रहा। वहीं 11 फरवरी मंगलवार को महासंघ के महामंत्री नेतलाल मिर्धा व अध्यक्ष परिमल कुंदन द्वारा एसकेएमयू दुमका के कुलसचिव को पत्र देकर हड़ताल समाप्त करने के संबंध में जानकारी दी गयी। कुलसचिव को दिए गए पत्र में यह जिक्र है कि विश्वविद्यालय और प्रक्षेत्रीय कर्मचारी महासंघ के बीच हुए समझौते के आलोक में 11 फरवरी 2025 को हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की जाती है। वहीं समझौता को लेकर विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधि मंडल की बैठक कुलपति प्रो.डॉ.विमल कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें यह प्रस्ताव पारित हुआ कि 1 जनवरी 2016 के पूर्व नियुक्त गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को पूर्व की भांति एसीपी-एमएसीपी का लाभ पूर्व की भांति जारी रखते हुए समझौते के तिथि से अगले तीन माह का आंतरिक स्त्रोत से देय होगा। इस संबंध में अधिसूचना विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के तर्ज पर निर्गत की जाएगी। वर्ष 2012 में नियुक्त कर्मचारियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ दिए जाने संबंधित निर्णय आगामी अभिषद की बैठक में लिया जाएगा। 1 जनवरी 2016 के बाद नियुक्त गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को औपबंधिक रुप से सरकार को भेजे गए सातवां पे फिक्शेशन के आधार पर औपबंधिक रुप से नवंबर माह से वेतन भुगतान किया जाएगा। हड़ताल अवधि के कुल 77 दिनों का समायोजन अर्जित अवकाश से किया जाएगा। जिन कर्मचारियों के अर्जित अवकाश कम हैं, उनका समायोजन भविष्य में अर्जित अवकाश से किया जाएगा तथा जबतक उक्त अवधि का समायोजन नहीं किया जाता, ऐसे कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का वेतन नहीं दिया जाएगा। सभी कर्मचारियों के अर्जित अवकाश में कटौती की प्रविष्टि सेवा पुस्तिका में की जाएगी तथा उसकी छायाप्रति विश्वविद्यालय में जमा करने के पश्चात ही हड़ताल अवधि का वेतन देय होगा। सभी कर्मचारियों को सभी औपबंधिक भुगतान के लिए बंधेज पत्र जमा करना होगा। इस बात की जानकारी देते हुए कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि जिनका एचआरडी से सातवां वेतनमान फिक्सेशन आया है। उनका सर्विस बुक सेवा संपुष्ट होने के बाद लाभ मिलेगा, ऐसा समझौता हुआ है। कहा कि 77वें दिन मंगलवार से ही हम लोग अपने-अपने महाविद्यालय में योगदान करेंगे। समझौता के लिए उन्होंने मुख्य रूप कुलपति को साधुवाद दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें