Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsNew India Literacy Program Launched in Deoghar Teacher Training and Survey Initiatives

प्रधानाध्यापकों को दी गयी उल्लास एप की जानकारी

देवघर में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जसीडीह शैक्षणिक अंचल के निरक्षरों को साक्षर बनाना है। प्रखंड साधन सेवी ने बताया कि शिक्षकों...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरFri, 7 March 2025 05:56 AM
share Share
Follow Us on
प्रधानाध्यापकों को दी गयी उल्लास एप की जानकारी

देवघर,प्रतिनिध। प्रखंड संसाधन केन्द्र देवघर द्वारा उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राजकीय कृत मध्य विद्यालय जसीडीह बालक के सभागार में गुरुवार को जसीडीह शैक्षणिक अंचल में नव साक्षरों को साक्षर बनाने के उद्येश्य से राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण झारखंड के निर्देशानुसार गुरु गोष्ठी सह प्रखंड स्तरीय नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड साधन सेवी राधेश्याम झा ने कहा कि प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उल्लास एप के माध्यम से सर्वेयर, वीटी एवं कम से कम 30 निरक्षर को जोड़ने तथा उसे जन चेतना केन्द्र के माध्यम से जोड़,घटाव, गुणा, भाग और बुनियादी गणनाएं तथा अक्षर एवं सामान्य शब्दों का ज्ञान देने का कार्य किया जाना है। इसके साथ ही जे गुरुजी एप पर शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि गुरु गोष्ठी में जसीडीह शैक्षणिक अंचल के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक के अलावे पीएस धरवाडीह के शिक्षक चंदन श्रीवास्तव, कम्प्यूटर ऑपरेटर पंकज पासवान एवं अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें