Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsMuslim Community in Palojori Condemns Terrorist Attacks on Tourists in Pahalgam

जुमे की नमाज के बाद काला बिल्ला लगा जताया विरोध

पालोजोरी के मुस्लिम समुदाय ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की हत्या की कड़ी निंदा की। जुम्मे की नमाज के बाद नूरी मस्जिद में इकट्ठा हुए लोगों ने आतंकियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 26 April 2025 04:12 AM
share Share
Follow Us on
जुमे की नमाज के बाद काला बिल्ला लगा जताया विरोध

पालोजोरी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों की हत्या को लेकर आतंकियों के खिलाफ पालोजोरी के मुस्लिम समुदाय के लोगों में गहरा उबाल देखा जा रहा है। आतंकियों के विरोध में शुक्रवार को पालोजोरी नूरी मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने पहलगाम में हुए आंतकी हमले की कड़ी निन्दा तथा भर्त्सना की। पालोजोरी के बांधडीह के अब्दुल रहीम ने कहा ऐसी घटना का इस्लाम से कोई वास्ता या संबंध नहीं है। जबकि इस्लाम कहता है कि आपका पड़ोसी चाहे किसी भी धर्म का हो उसे हर तरह की मदद व सुविधाएं देनी चाहिए। इस्लाम तो अमन-चैन और एक-दूसरे से प्यार तथा मैत्रीपूर्ण संबंध को बढ़ावा देता है। सिराज अंसारी ने कहा कि इस तरह की घटना का हम सब पुरजोर विरोध करते हैं। आम तथा निर्दोष लोगों को मारना किसी भी धर्म इजाजत नहीं देता है। मुबारक अंसारी ने कहा कि हमारे देश में अशांति तथा सौहार्द बिगाड़ने वालों को सरकार तुरंत फांसी की सजा दें। विरोध-प्रदर्शन में इलाके के अब्दुल कयूम अंसारी, फिरोज अंसारी, सफीक अंसारी, हैदर अली, नसीब अहमद, हदीश अंसारी, रफीक अंसारी, सिराज अंसारी, अख्तर हुसैन, अकबर अंसारी, सैफूल अंसारी, नसीम अंसारी, कलीम अंसारी, शमीम अंसारी, रेहान अंसारी, मुस्लिम अंसारी, मुख्तार अंसारी, अनवर अंसारी, रहमान अंसारी, कलीमुद्दीन अंसारी,असलम अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें