Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsMeeting with Jharkhand CM Invitation to Baba Vaidyanath Temple Ceremony

तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, दिया आमंत्रण

देवघर में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित सभा के पदाधिकारियों ने झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें बाबा वैद्यनाथ मंदिर के सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरFri, 7 March 2025 05:56 AM
share Share
Follow Us on
तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, दिया आमंत्रण

देवघर, प्रतिनिधि अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित सभा के राष्ट्रीय संरक्षक दुर्लभ मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिनोद दत्त द्वारी, राष्ट्रीय मंत्री पन्नालाल मिश्रा द्वारा झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा में उनके प्रकोष्ठ में मुलाकात की। इस दौरान अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में उनके भव्य सम्मान समारोह के लिए आमंत्रण दिया। मौके पर उन्हें बाबा वैद्यनाथ का स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा आमंत्रण को स्वीकार किया गया। साथ ही बाबा वैद्यनाथ मंदिर की व्यवस्था को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें