Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsMahendra Yadav s 12 Jyotirlinga and 4 Dham Pilgrimage to Raise Awareness on Religion and Culture

12 ज्योतिर्लिंग व 4 धाम की पैदल यात्रा

मधुपुर के महेंद्र यादव, जो 32 वर्ष के हैं, ने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए 12 ज्योतिर्लिंग और 4 धाम की पैदल यात्रा शुरू की। उन्होंने 2 जनवरी 2025 को पन्ना से यात्रा आरंभ की और अब तक चित्रकुट,...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 23 Feb 2025 02:46 AM
share Share
Follow Us on
12 ज्योतिर्लिंग व 4 धाम की पैदल यात्रा

मधुपुर। देश के धर्म और संस्कृति बचाने और युवाओं में जागरुकता पैदा करने के उदेश्य से मध्य प्रदेश के पन्ना जिला अंतर्गत मझगवां निवासी 32 वर्षीय महेंद्र यादव 12 ज्योतिर्लिंग और 4 धाम की पैदल यात्रा पर निकले हैं। अपने डेढ़ महीने का सफर तय कर शनिवार को मधुपुर पहुंचे। समाजसेवी, व्यवसायी, राजनीतिज्ञ आदि लोगों ने जोरदार स्वागत किया। महेंद्र ने बताया कि पैदल यात्रा 2 जनवरी 2025 को पन्ना के कालीन्यर फोर्ट से आरम्भ की। यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए बताते हैं कि चित्रकुट धाम, प्रयाग राज, काशी विश्वनाथ, बैद्यनाथधाम की यात्रा कर ली। यहां से ओड़िसा, आंध्र प्रदेश, रामेश्वरम, तिरुपति बालाजी होते हुए केदारनाथ में यात्रा संपन्न करेंगे। बताया की यात्रा अगले वर्ष 2026 जनवरी में समाप्त होगी। बताया वह कॉलेज में कंप्यूटर शिक्षक हैं। ईश्वर में आस्था रखते है। पैदल यात्रा से देश के विभिन्न प्रांतों की अलग संस्कृति जानना व समझना होता है। वर्तमान समय में युवा सोशल मीडिया में फंसा है। देश की धर्म, संस्कृति व संस्कार प्रायः लुप्त होते जा रही है। मॉर्डन जमाना है टेक्नोलॉजी जानना अच्छी बात है, लेकिन अपने धर्म, संस्कृति व संस्कार को छोड़ना नहीं चाहिए। इसी उद्देश्य से पैदल यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान लोगों का प्यार और स्नेह मिलता है। जनता के सहयोग से यात्रा चल रही है। झारखंड के बारे में जैसा सुना था वैसा नहीं है। यहां के लोग अच्छे हैं। सबों के प्यार और स्नेह से दिल गदगद हो गया। रात्रि विश्राम किया किसी तरह का कोई कष्ट नहीं हुआ। जो अपनापन मिला, उसे भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर अशोक यादव, नंदा यादव, छोटू यादव, अमेरिका यादव, वकील यादव, मनोज पासवान, दिनेश यादव व वृजनंदन यादव मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें