भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को सरकार कटिबद्ध
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मणिशंकर ने देवघर में जिला प्रशासन के भ्रष्टाचार पर गंभीरता से चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, लेकिन अंचल अधिकारी...

देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मणिशंकर ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जिला प्रशासन के आचरण से देवघर में झारखंड सरकार बदनाम हो रही है। कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कटिबद्ध हैं व भ्रष्टाचार रोकने के लिए सार्वजनिक रूप से टोल फ्री नंबर- 1064 तथा डीजीपी का नंबर जारी किए हैं। वहीं दूसरी ओर अंचल अधिकारी देवघर में प्रति वर्ग फीट अवैध वसूली में लगे हैं। देवघर जिला के प्रखंड व अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। देवघर नगर निगम कूड़ा उठाने के लिए जितने गाड़ियों का भुगतान एमएसडब्लूएम को प्रतिमाह करता है, उसकी आधी से भी कम गाड़ियां कचरा उठा रही है। शहर में गंदगी व्याप्त है। कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं। इससे आमलोगों में सरकार के प्रति आस्था बढ़ी है। कहा है कि कांग्रेस पार्टी जिला प्रशासन का बेपरवाह रवैया बर्दाश्त नहीं करने जा रही है तथा अबुआ सरकार की छवि धूमिल नहीं होने देगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।