इनरव्हील क्लब ने उत्कृष्ट महिलाओं का किया सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रानी सिंह, कल्पना झा, सुचित्रा झा और आभा को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज में...

देवघर,प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित की गयी। जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कर्मठता और समर्पण से समाज में बदलाव लाने का कार्य किया है।कार्यक्रम में रानी सिंह (चेतना विकास), कल्पना झा (लोकपाल), सुचित्रा झा और आभा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ये सभी महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की शिक्षा और अशिक्षित लोगों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इनका कार्य न केवल समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बना रहा है, बल्कि नई पीढ़ी को एक उज्जवल भविष्य की ओर प्रेरित कर रहा है। मौके पर इनरव्हील क्लब की सदस्य रीता चौरसिया जो शहर में जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं, उन्हें भी सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष ने कहा कि सम्मान के लिए कोई एक महिला नहीं होती, बल्कि हर महिला अपने जीवन में किसी न किसी रूप में प्रेरणास्रोत होती है। अंत में सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और समाज में महिलाओं के योगदान को और अधिक बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। इस अवसर पर सरिता अग्रवाल, ज्ञानी मिश्रा, सचिव कंचन मूर्ति, ममता किरण, अनीता गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।