Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsInspection of Block and Circle Offices by Additional Collector Heera Kumar

कर्मचारी हल्का में अतिक्रमण चिन्हित कर हटाएं : एडीसी

अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने अंचल और प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। शौचालय और विभिन्न पंजियों का मूल्यांकन किया गया। कमियों को जल्द अपडेट करने का निर्देश दिया गया। कर्मचारियों को अतिक्रमण हटाने और...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 22 Feb 2025 03:47 AM
share Share
Follow Us on
कर्मचारी हल्का में अतिक्रमण चिन्हित कर हटाएं : एडीसी

सारवां। अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने शुक्रवार को अंचल व प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। एडीसी ने एक-एक कर शौचालय सहित कार्यालय का निरीक्षण किया। अंचल से संबंधित कैशबुक, आवंटन पंजी, जेनरल कैशबुक, सब्सिडी कैशबुक, उपस्थिति पंजी, भूमि हस्तांतरण पंजी व राजस्व से संबंधित सभी पंजियों का निरीक्षण किया। इसमें जो भी कमियां पाई गई उसे जल्द अपडेट करने का निर्देश दिया गया। कर्मचारी को अपने-अपने हल्का में अतिक्रमण चिन्हित कर शीघ्र उसपर अतिक्रमणवाद खोलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही पंजी टू में सुधार करने व लगान तेजी से वसूलने का निर्देश एडीसी द्वारा दिया गया। उन्होंने क्षेत्रीय कर्मियों को सतत संवेदनशील रहकर कार्य करने का निर्देश दिया। कहा कि जो कर्मी संवेदनशील नहीं रहते हैं, ऐसे मामले सामने आने पर उनपर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए निरीक्षण के अनिवार्य और जरूरी बताया। पीडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट के बारे में बताया कि हमारे यहां सेवा गारंटी अधिनियम लागू है। इसमें सभी कर्मी अच्छे से काम कर रहे हैं। बावजूद अधिकारी प्रमाण-पत्र नहीं बनाते हैं तो शिकायत पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। एडीसी ने प्रखंड के कैशबुक, लॉगबुक, उपस्थित पंजी सहित रोकड़ बही इत्यादी का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया गया। कंप्यूटर कक्ष को सुव्यवस्थित करने कहा। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश कुमार साहा, बीपीओ अनुप कुमार, अंचल के प्रधान लिपिक प्रसिद्ध कुमार सिंह व प्रखंड सहायक निरंजन कुमार राय आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें