रिखिया में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आज
देवघर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन रिखिया थाना के बंका पंचायत में किया जाएगा। यह कार्यक्रम झारखंड पुलिस द्वारा संचालित है, जिसमें आमलोग अपनी समस्याएं सीधे...

देवघर, प्रतिनिधि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर इकाई के समन्वय से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को रिखिया थाना के बंका पंचायत में किया जाएगा। कार्यक्रम झारखंड पुलिस द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से आमलोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम मोहनपुर प्रखंड के बंका पंचायत अंतर्गत पंचायत सचिवालय बंका के सभागार में समय सुबह 11 बजे से सुनिश्चित है। मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि आम नागरिक अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे प्रशासन के सामने रख सकें और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।