Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsGunfire Panic in Deoghar Two Incidents of Armed Assault

शहर में दो जगहों पर फायरिंग से दहशत, खोखा बरामद

देवघर के नगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम को दो जगहों पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पहले घटना में रामनाथ झा नरौने को बदमाशों ने मारपीट की और फायरिंग की। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरMon, 5 May 2025 03:41 AM
share Share
Follow Us on
शहर में दो जगहों पर फायरिंग से दहशत, खोखा बरामद

देवघर। नगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। जब शहर की दो जगहों पर अज्ञात बदमाशों ने दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग कर दी। पहली घटना बाबा मंदिर के सिंह दरवाजा के बगल की गली में हुई, जबकि दूसरी घटना 10 मिनट बाद शिक्षा सभा चौक के पास की गली में सामने आई। दोनों घटनाओं ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया। जानकारी के अनुसार सिंह दरवाजा स्थित गली में शाम करीब 6:00 बजे दो बदमाश गली के लोगों को गाली-गलौज कर रहा था। स्थानीय निवासी रामनाथ झा नरौने ने जब दोनों को गाली-गलौज करने से मना किया, तो बदमाश ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, एक बदमाश ने पिस्टल का बट से मार दिया।

जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। तभी एक अन्य बदमाश ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाल कर हवाई फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी बदमाश अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया, जिसे जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान महज दस मिनट के भीतर नगर थाना क्षेत्र के ही शिक्षा सभा चौक के पास की एक गली में फायरिंग की दूसरी घटना की सूचना मिली। वहां भी कुछ बदमाशों ने हथियार लहराते हुए एक फायर किया और मौके से फरार हो गए। हालांकि इस स्थान पर कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। दिवार में गोली लगने का निशान देखा गया है। नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग को दी, जिसके बाद उनके निर्देश पर दोनों घटनास्थलों के आस-पास स्थित दुकानों और घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान करने में सफलता मिल सकती है। घायल रामनाथ नरौने को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है, लेकिन बदमाशों की पहचान करने से इनकार किया है। हालांकि, उन्होंने पुलिस को हमलावरों की कद, रंग-रूप और पहनावे का विवरण जरूर दिया है। पुलिस इन विवरणों के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। नगर थाना की टीम के साथ स्पेशल ब्रांच की टीम भी इस मामले की जांच में लगाई गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें