Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsGandhi Handicraft Market Inaugurated in Deoghar for Mahashivratri Festival

हस्तशिल्प के कारीगर समाज के हैं अमूल्य धरोहर

देवघर में महाशिवरात्रि के अवसर पर गांधी शिल्प बाजार का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन विधायक सुरेश पासवान और अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। मेले में 7 राज्यों से हस्तशिल्पी शामिल हुए हैं और 50...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरFri, 28 Feb 2025 03:52 AM
share Share
Follow Us on
हस्तशिल्प के कारीगर समाज के हैं अमूल्य धरोहर

देवघर,प्रतिनिधि। वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प नई दिल्ली के सौजन्य से हस्तशिल्प सेवा केन्द्र देवघर सह इंस्टीच्यूट ऑफ ह्यूमन डेवलेपमेंट वेलफेयर एंड केयर द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवलोक परिसर में सात दिवसीय गांधी शिल्प बाज़ार, हस्तशिल्प बिक्री सह प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि देवघर विधायक सुरेश पासवान, सहायक निदेशक हस्तशिल्प भुवन भास्कर, डॉ रामानंद सिंह एवं अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर अतिथियों का स्वागत सहायक निदेशक द्वारा स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने बाबानगरी में हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन करने के लिए वस्त्र मंत्रालय का आभार जताते हुए कहा की इस प्रकार का मेला हर वर्ष आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार को हस्तशिल्पियों के विकास के लिए किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए हस्तशिल्प का उत्थान के लिए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारे हस्तशिल्प कारीगर समाज के अमूल्य धरोहर हैं। उनके हुनर को प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमें आगे आना होगा।

प्रदर्शनी में देश के 7 राज्यों से आए हैं हस्तशिल्पी : गांधी शिल्प बाज़ार में देश के 7 से अधिक राज्यों से हस्तशिल्पी आए हैं। जिसमें बिहार, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उतरप्रदेश, दिल्ली और जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों से आए हस्तशिल्पियों द्वारा वोकल फॉर लोकल आधारित हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शनी सह बिक्री किया जा रहा है। इस मेले में 50 नि:शुल्क स्टॉल लगाए गए हैं। जिनमें डोकरा, जादोपटिया एवं मधुबनी चित्रकारी, भगैय्या की सिल्क साड़ी, कश्मीर की पश्मीना शॉल, जुट बैग, लाह चूड़ी , असम के बांस, टेराकोटा आकर्षण का केंद्र है। मेले का आयोजन 3 मार्च तक किया जाएगा एवं मेले में प्रवेश निःशुल्क है। इस अवसर पर विकास कुमार प्रशिक्षण अधिकारी, शैलेश सिंह, कृति कुमारी कोषाध्यक्ष इंस्टीच्यूट ऑफ ह्यूमन डेवलेपमेंट वेलफेयर एंड केयर, विभिन्न राज्यों से प्रदर्शनी में भाग लेने आए 50 से अधिक हस्तशिल्पी एवं अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें