फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव
देवघर के फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। प्राचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और संस्थान की उपलब्धियों की सराहना की। कार्यक्रम...

देवघर,प्रतिनिधि। फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिसमें संस्थान के प्राचार्य डॉ. नृपेन्द्र सिंह लिंगवाल, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला हार्टिकल्चर पदाधिकारी यश राज, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, संस्थान के अंकेक्षक सीए सुनील सुल्तानिया, डीएमएफटी के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे। मौके पर संस्थान के प्राचार्य ने संस्थान की वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से संस्थान ने सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने संस्थान के शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास में योगदान देने वाले सभी हितधारकों का आभार व्यक्त किया। वहीं जिला खेल पदाधिकारी ने अपने संबोधन में संस्थान की उपलब्धियों की सराहना की और आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन संस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान संस्थान के विद्यार्थियों और हाउसकीपिंग कर्मियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की। जिनमें नृत्य, संगीत और अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद चालू सत्र में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रशासनिक सह लेखा पदाधिकारी सुरोजित नामाता, वरिष्ठ व्याख्याता अनुपम आलोक, डॉ. श्वेता लिंगवाल, व्याख्याता और शेफ राजेश जोशी सहित अन्य कर्मचारी एवं संस्थान के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।