Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsDistribution of Layer Chickens Under Chief Minister Livestock Development Scheme in Madhupur

नौ लाभुकों के बीच लेयर चूजे का वितरण

मधुपुर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत विभिन्न पंचायतों के नौ लाभुकों को लेयर कूकुट चुजा का वितरण किया गया। इसमें चूजों के साथ आवश्यक सामग्रियों का भी वितरण किया गया। प्रखंड प्रमुख ने बताया...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 23 Feb 2025 02:43 AM
share Share
Follow Us on
नौ लाभुकों के बीच लेयर चूजे का वितरण

मधुपुर। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में लो इनपुट लेयर कुकुट विकास योजना के तहत विभिन्न पंचायत के नौ लाभुकों को लेयर कूकूट चुजा का वितरण किया गया। कुक्कुट वितरण प्रखंड प्रमुख पद्मिनी देवी,प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास, अंचलाधिकारी यामुन रविदास,प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश्वर किस्कू,विधायक प्रतिनिधि गंगा दास व प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी हरेरामजी दिनकर ने किया। योजना के तहत प्रखंड़ क्षेत्र के साप्तर निवासी आसमा बीबी व कुसमी देवी,पथलजोर निवासी पोलिना मुर्मू व सनोदी मुर्मू , सिकटिया के आसिफ अंसारी व पसिया के हरीश अंसारी को चूजा के साथ अंडा देने के बाद विकसित होने तक के सभी सामग्री का वितरण किया । जिसमें पिंजरा,अण्डा दाना,दवाएं, फ़ीडरर, टिंकर शामिल है। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र के हर किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार योजनाएं चला रही है उसे धरातल पर सफल बनाने के लिए सभी किसानों को कार्य करना होगा।योजनाओं को चलाकर लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम करें।बीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में है। जिसका लाभ लेकर इस क्षेत्र के पशुपालक चूजा पालन कर अपना रोजगार को बढ़ाकर अत्मनिर्भर बन पाएंगे।सीओ ने कहा कि सरकार इस योजना का लाभ लाभुकों को अनुदान पर दे रही है। जिसका लाभ लेकर लाभुक लाभांवित होंगे। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डाक्टर हरेरामजी दिनकर ने बताया कि वितरण किए गए चूजा बीमा से आच्छादित है। योजना के तहत लाभुक आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। कुक्कुट पालन के बारे में जानकारी देकर उसका पालन करने की विधि उसकी बीमारी और रोकथाम के उपाय बताया। मौके पर मिसरना मुखिया दिनेश कुमार, साकिर अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि सहीम खान, सुशील सिंह, विभिन्न पंचायत के पंचायत सचिव, प्रखंड कर्मी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें