Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsDeoghar Athletics Association Elects New Committee Highlights Achievements and Future Plans

डॉ. सुनील खवाड़े दोबारा बने जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष

देवघर जिला एथलेटिक्स संघ की आमसभा सह चुनाव ईशान होटल में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े को पुनः चुना गया। नई कार्यकारणी में 36 सदस्य शामिल हैं, जिसमें तीन महिलाएं भी हैं। बैठक में खिलाड़ियों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरMon, 28 April 2025 02:34 AM
share Share
Follow Us on
डॉ. सुनील खवाड़े दोबारा बने जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष

देवघर,कार्यालय संवाददाता। देवघर जिला एथलेटिक्स संघ की आमसभा सह चुनाव स्थानीय ईशान होटल सरोवर पोर्टिको में रविवार रात सम्पन्न हुआ। बैठक के आब्जर्वर के रूप में झारखंड एथलेटिक्स संघ ने उपाध्यक्ष वरुण कुमार को नियुक्त किया। सबसे पहले सालभर की उपलब्धि प्रस्तुत की गई और जितने भी जिला के खिलाड़ी मेडल लेकर आए सभी को बधाई दी गई। कार्यकारणी ने अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े की सहराना की कि विष्णु मुर्मू जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी का जेवलिन और डाइट का संपूर्ण खर्च उठाया। सचिव मनोज मिश्र ने नए कार्यकारणी गठन के घोषणा की। सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में डॉ. सुनील खवाड़े को अध्यक्ष के रूप में दोबारा चुना गया। वहीं नए अध्यक्ष ने सचिव पद पर पुनः मनोज मिश्र पर भरोसा जताया। कोषाध्यक्ष दीपक की जगह सीनियर एथलेटिक्स खिलाड़ी गौरव कुमार का चयन किया गया। दीपक कुमार जिला के मुख्य कोच और सेलेक्शन कमेटी चेयरमैन की अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं आशीष झा को पुनः जिला एथलेटिक्स योजना का चेयरमैन मनोनीत किया गया। नई कार्यकारणी में इस बार तीन महिलाओं को जगह दी गई। अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि कुल 36 सदस्य वाली कमेटी अब तक की जिला की सबसे बड़ी कमेटी बनी है। इसमें सीनियर महिला खिलाड़ी समेत सीनियर खिलाड़ियों को संघ में जगह दी गई है। उम्मीद जताई कि सभी सदस्य खिलाड़ियों के बेहतरी के लिए कार्य करेगी। कहा कि हमेशा संघ और खिलाड़ियों के साथ हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी तरह की कमी नहीं होने देंगे। मौके पर आशीष झा ने पूरे वर्ष के एथलेटिक्स खेल का कैलेंडर जारी किया। कहा कि डाइट व खिलाड़ियों के तकनीक पर बहुत काम करना है। समय-समय पर खिलाड़ियों के लिए सेमिनार की योजना है। सचिव मनोज मिश्र ने बताया कि इस बार प्रखंड स्तर ध्यान केंद्रित करेंगे और प्रतिभा को चुनकर जिला तक लाएंगे।

आब्जर्वर झारखंड एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष वरुण कुमार ने नई कार्यकारणी को बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि बैठक शांतिपूर्वक हुई और खेल का कैलेंडर जारी किया यह खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा है।अध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहा की देवघर को इतना ऊर्जावान नेतृत्व मिलना बाबा वैद्यनाथ की कृपा ही कहेंगे और खिलाड़ियों के लिए वरदान है। उम्मीद जताई की झारखंड के योजना प्रमुख डॉ. मधुकांत पाठक के सपनों को देवघर जिला साकार करेगी।

नवगठित कार्यकारणी में कौन-कौन हुए शामिल : देवघर जिला एथलेटिक्स संघ के सत्र 2025-2029 में मुख्य संरक्षक रामेश्वर चक्रवर्ती, संरक्षक दिनकर ज्योति, आलोक बोस, अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि केशरी, सुरेश साह, नीतू देवी, प्रकाश भारद्वाज, अजय प्रसाद खवाड़े, उपाध्यक्ष अमित सोनी, प्रभाकर शांडिल्य, आशीष दुबे, डॉ. अमित प्रसाद, बंटी नंदन सिंह, सचिव मनोज कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव चंदन कुमार पंडित, निक्की श्याम, मनीष भारद्वाज, रंजन मिश्रा, दीपक दुबे, सरफराज़ अंसारी, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार। कार्यकारी सदस्यों में रंजन कुमार राणा,अखिलेश राजभर,प्रमोद यादव,राहुल राय,रजनी कुमारी,राजेश मिश्रा,रोहित पांडेय,साहिल खान एवं प्रमेश राव शामिल हैं। एसोसिएट उपाध्यक्ष पंकज भालोटिया,अमित झा, नितीश सिंह राजपूत बनाए गए। जिला योजना आयोग अध्यक्ष आशीष झा, मुख्य कोच दीपक कुमार व चयन समिति में अध्यक्ष दीपक कुमार एवं सदस्यों मेंआशीष झा, मनोज कुमार मिश्रा, गौरव कुमार, चंदन कुमार, सरफराज़ अंसारी सहित एथलीट उत्पीड़न समिति में अध्यक्ष नीतू देवी और सदस्य निक्की श्याम एवं रजनी कुमारी को मनोनीत किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें