Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsCyber Fraud Man Loses 1 4 Lakh After Mobile Hacking Incident

लिंक भेजकर जानकारी मांगी, 1.40 लाख ठगे

देवघर के मधुपुर निवासी मो. जोसेफ अंसारी ने साइबर थाना में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। एक अज्ञात व्यक्ति ने जोसेफ के बड़े भाई से संपर्क करके उनका मोबाइल हैक किया और उसके खाते से 1 लाख 40 हजार रुपए...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 23 Feb 2025 03:01 AM
share Share
Follow Us on
लिंक भेजकर जानकारी मांगी, 1.40 लाख ठगे

देवघर। मधुपुर के हाजी गली निवासी मो. जोसेफ अंसारी ने शनिवार दोपहर साइबर थाना में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज करायी है। जोसेफ ने जानकारी दी है कि बड़े भाई को अज्ञात व्यक्ति ने दोस्त का हवाला देकर संपर्क किया। उसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल हैक कर लिया। उसके बाद मध्य रात उसके खाते से 1 लाख 40 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए। मामले की जानकारी भाई ने उसे दी। उन्होंने साइबर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। बताया कि भाई मो. साकिब सऊदी अरब में रहता है। उसका बैंक खाता मधुपुर में है। अज्ञात ने उससे साकिब से बात करने के बाद व्यक्तिगत सेवा के लिए मदद मांगी। एक लिंक भेजकर सबमीट करने कहा। जैसे ही फर्जी दोस्त द्वारा भेजे गए लिंक में सभी जानकारी भरकर सबमिट किया। उसके कुछ देर बाद उसके बैंक खाते से रुपए ट्रांसफर हो गये। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें