मोबाइल से यूपीआई लॉगिन कर उड़ा लिए डेढ़ लाख रुपए
देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में सुनील कुमार मंडल के बैंक खाते से करीब डेढ़ लाख रुपए अवैध तरीके से ट्रांसफर किए गए। पीड़ित ने साइबर थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। खोया हुआ मोबाइल...

देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरमारा बाजार निवासी सुनील कुमार मंडल के बैंक खाते से करीब डेढ़ लाख रुपए अवैध तरीके से ट्रांसफर कर लिए गए। पीड़ित ने सोमवार को साइबर थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। बताया कि घर से देवघर जाने के दौरान पॉकेट में रखा मोबाइल कहीं गिर गया था, लेकिन उसे इसकी जानकारी नहीं हो पायी। जब देवघर में सामान खरीदने के क्रम में मोबाइल ढूंढा तो नहीं मिला। खोजबीन करने पर सुराग नहीं मिला। जब खोए मोबाइल के सिम कार्ड को पोर्ट कराया, तब पता चला कि उसके बैंक खाते से कई बार पैसे ट्रांसफर कर लिए गए हैं। बैंक प्रबंधक से जानकारी ली, तो पता चला कि खोए मोबाइल नंबर के जरिए बैंक खाते से कुल 1 लाख 46 हजार 900 रुपए अलग -अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए गए थे। बताया कि अज्ञात ने उसका सिम कार्ड एंड्रॉइड मोबाइल में डालकर यूपीआई लॉगिन किया और कई ट्रांजेक्शन कर खाते से रुपए निकाल लिए। साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।