Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsControversial Land Dispute in Madhupur Notice Board Vandalized

बड़बाद की जमीन से कोर्ट नोटिस बोर्ड उखाड़ ले गए असामाजिक तत्व

मधुपुर में बड़बाद मोहल्ले की विवादित जमीन पर सिविल कोर्ट का नोटिस बोर्ड असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ा गया। यह घटना तब हुई जब कोर्ट कर्मी और पुलिस ने नोटिस बोर्ड लगाने का प्रयास किया, जिसका स्थानीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 8 Feb 2025 03:39 AM
share Share
Follow Us on
बड़बाद की जमीन से कोर्ट नोटिस बोर्ड उखाड़ ले गए असामाजिक तत्व

मधुपुर प्रतिनिधि बड़बाद मोहल्ले की एक विवादित जमीन पर शुक्रवार को अजीबोगरीब स्थिति तब उत्पन्न हो गई जब सिविल न्यायालय मधुपुर अदालत में चल रहे एक वाद का नोटिस बोर्ड असामाजिक तत्व उखाड़ ले गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिविल कोर्ट मधुपुर की अदालत में चल रहे वाद संख्या- 167/2015 को लेकर न्यायालय के आदेश पर वार्ड नंबर 23 बड़बाद मोहल्ला के विवादित भूखंड पर न्यायालय कर्मी और पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में नोटिस बोर्ड गाड़ा गया। जब न्यायालय कर्मी और प्रशासन के लोग नोटिस बोर्ड गड़वा रहे थे तब काफी लोगों ने वहां जमा होकर इसका विरोध जताया। कुछ आदिवासियों ने कहा कि पुलिस और प्रशासन को कार्रवाई की सूचना प्रधान के माध्यम से देनी चाहिए थी। यदि वह ऐसा नहीं कर सकते तो इसका प्रचार-प्रसार कर सकते थे। अचानक आकर बोर्ड गाड़ना गलत है। काफी नोक-झोंक होने के बाद वहां कोर्ट के नोटिस बोर्ड गाड़ दिया गया। वहीं न्यायालय कर्मी और प्रशासन के लोगों के जाने के बाद कुछ लोग आए और नोटिस बोर्ड उखाड़कर अपने साथ ले गए। नोटिस बोर्ड में कहा गया था कि कुल 20.79 एकड़ जमीन मोहम्मद साकिब खान व अन्य और प्रमोद कुमार मोहनका व अन्य वादी द्वारा प्रतिवादियों के विरुद्ध मूल वाद चल रहा है। इस मामले में जिस किसी के पास भूमि का कोई अधिकार, स्वामित्व, कब्जे का दावा है वह सिविल जज वन मधुपुर की अदालत में आगामी 17 फरवरी तक उनके समक्ष आपत्ति उठा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें