Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरCongress Submits Candidate Nomination for Jarmundi Assembly in Deoghar

विधानसभा प्रत्याशी के लिए नगर अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को सौंपा पर्चा

नगर कांग्रेस देवघर कमेटी अध्यक्ष रवि केशरी ने जरमुंडी विधानसभा के लिए प्रत्याशी का पर्चा जमा किया। यह पर्चा जिलाध्यक्ष द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा जाएगा और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरWed, 21 Aug 2024 08:28 PM
share Share

देवघर। नगर कांग्रेस देवघर कमेटी अध्यक्ष रवि केशरी ने बुधवार को जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश को जरमुंडी विधानसभा के लिए प्रत्याशी का पर्चा जमा किया। जानकारी के अनुसार पर्चा जिलाध्यक्ष द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को सुपूर्द किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पास सहमति के लिए भेजा जाएगा। मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा सहमति मिलने के बाद विधिवत्त रूप से जिनके नाम की सहमति राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। वही नाम जरमुंडी विधानसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी होगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष कुमार बाबा, सचिव पंकज कुमार, सदस्य अजय पाठक, राकेश, जय प्रकाश सहित देवघर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि केशरी के मर्थक उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें