डीएवी कास्टर टाउन में मनी स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती
देवघर,प्रतिनिधि। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन देवघर में सोमवार को आर्य समाज के संस्थापक व प्रसिद्ध संन्यासी,तपस्वी एवं देशभक्त स्वामी दयान

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन देवघर में सोमवार को आर्य समाज के संस्थापक व प्रसिद्ध संन्यासी,तपस्वी एवं देशभक्त स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। मौके पर प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, सभी शिक्षक एवं सभी बच्चों ने स्वामी दयानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। उसके बाद प्राचार्य, शिक्षक एवं बच्चों ने सामूहिक रूप से वैदिक हवन यज्ञ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती न केवल आर्य समाज के संस्थापक थे। बल्कि वे देशभक्त होने के साथ-साथ महान चिंतक और समाज-सुधारक भी थे। जाति प्रथा, छुआ छूत,अंध विश्वास,मूर्ति पूजा, बहुदेववाद,अवतारवाद,पशुबलि, तंत्र-मंत्र और झूठे कर्मकांडों के खिलाफ आवाज उठाई तथा वेदों का प्रमाण दिया। स्वामीजी के विचारों का संग्रह उनकी रचना सत्यार्थ प्रकाश में उपलब्ध है। वेदों को दिव्य ज्ञान मानते हुए पुनः वेदों की ओर चलो का संदेश देकर वेदों का प्रचार-प्रसार किया। सभी छात्रों को स्वामी दयानंद सरस्वती के अनमोल विचारों को पढ़ना चाहिए और अपने जीवन में अमल करना चाहिए। इस बात की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।