Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरAssam CM Himanta Biswa Sarma Claims BJP s Victory in Jharkhand Assembly Elections

परिवर्तन यात्रा से हेमंत सरकार की उल्टी गिनती होगी शुरू, जाना तय : हिमंता

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वासरमा ने कहा कि झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा से हेमंत सोरेन सरकार की उल्टी गिनती शुरू होगी। उन्होंने दावा किया कि सभी आदिवासी सीटों पर भाजपा जीतने जा रही है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरThu, 19 Sep 2024 07:53 PM
share Share

देवघर कार्यालय संवाददाता असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वासरमा ने दावा किया है कि शुक्रवार से झारखंड में शुरू हो रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा के साथ राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। गुरुवार रात देवघर में भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड से हेमंत सरकार का जाना और यहां पर भाजपा सरकार बननी तय है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में भाजपा के लिए वेव सिचुएशन है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव में झारखंड की सभी ट्राइबल सीटों पर भाजपा जीत का झंडा गाड़ने जा रही है। उसके पीछे का तर्क यह दिया कि देश में साफ-सुथरे आदिवासी नेता के तौर पर झंडा गाड़ने वाले बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन सहित सभी बड़े नेता भाजपा में हैं। वहीं मुख्यमंत्री हिमंता ने झामुमो को परिवार की पार्टी करार दिया। विपक्ष की ओर से भाजपा पर तोड़फोड़ का आरोप लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा तोड़फोड़ की राजनीति नहीं करती है। लेकिन भाजपा एक ऐसा मंच है जिसका दरवाजा सबों के लिए खुला है। जो भी आना चाहता है, पार्टी में उसका स्वागत किया जाता है। वहीं बांग्लादेशी घुसपैठ को राजनीतिक मुद्दा बताए जाने पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मामला है जिसे भाजपा नहीं बल्कि झारखंड हाईकोर्ट के अलावा झारखंड के लोग भी सवाल उठा रहे हैं। संतालपरगना की डेमोग्राफी बदल चुकी है। किस प्रकार से यहां के डेमोग्राफी में बदलाव आ रहा है इसके लिए और कुछ नहीं सिर्फ 2014 से 2024 का वोटर लिस्ट उठाकर देख लेने से स्वत: स्पष्ट हो जाता है कि एक समुदाय विशेष के वोटर संतालपरगना प्रमंडल में किस प्रकार से बढ़ रहे हैं। आदिवासियों की संख्या कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को संतालपरगना में देश के गृहमंत्री अमित शाह का आगमन होने जा रहा है। उनकी सभा अच्छी होने वाली है। उसी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वह भी यहां पर पहुंचे हैं। इससे पूर्व अमस के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वासरमा ने सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के साथ बंद कमरे में करीबन एक घंटे तक वार्ता की। जानकारों की मानें तो आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वार्ता हुई है। सांसद ने मुख्यमंत्री को बाबा वैद्यनाथ मंदिर की प्रतिकृति भी भेंट की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें