Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh News75-Year-Old Woman Dies During Treatment at Deoghar Hospital Police Involved

सदर अस्पताल : अज्ञात वृद्धा की इलाज के दौरान मौत

देवघर के सदर अस्पताल में भर्ती 75 वर्षीया अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को 28 जनवरी को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरFri, 28 Feb 2025 03:56 AM
share Share
Follow Us on
सदर अस्पताल : अज्ञात वृद्धा की इलाज के दौरान मौत

देवघर, प्रतिनिधि सदर अस्पताल में भर्ती 75 वर्षीया अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को होते ही शव जब्त कर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जहां उसकी पहचान के लिए शव गृह में रखा गया है। जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को घायल अवस्था में अज्ञात महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की हालत गंभीर थी और इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा था। डॉक्टर के मुताबिक महिला की स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई थी। लंबे इलाज के बावजूद महिला की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। अंततः 26 फरवरी गुरुवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही अस्पताल प्रबंधन ने बैद्यनाथधाम ओपी को सूचित किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव पहचान के लिए शवगृह में रखा गया। 72 घंटे तक शव को सुरक्षित रखा जाएगा। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, महिला के नाक और कान में सोने के आभूषण थे, जिसे सुरक्षित रख लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें