किशोरी से दुष्कर्म करते रंगेहाथ धराया किशोर
देवघर में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। चार आरोपियों ने पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे, तो आरोपी भागने लगे।...

देवघर। देवीपुर थाना में बुधवार देर रात 15 वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म व मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। उसमें मधुपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता की 42 वर्षीया मां द्वारा थाने में दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि घर पर कोई नहीं था। सभी काम से घर से बाहर थे। इसकी जानकारी आरोपी को होने पर घर में मौजूद अकेली नाबालिग बेटी से फोन में बात कर ले ली। उसके बाद घर पहुंच कर उसे डरा-धमका कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था। बेटी विरोध कर रही थी। घर के आसपास के लोग लड़की की आवाज सुनकर उसके घर पहुंचे और लोगों ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।
इसकी जानकारी फोन से मिलने पर सभी लोग घर पहुंचे। गांव के लोग आरोपी को बैठाकर पूछताछ कर रहे थे। घटना की जानकारी उसके परिवारवालों को दे दी गयी। उसके बाद परिवार के कई लोग एक साथ हरवे-हथियार के साथ घर पहुंचकर आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर ले जाने लगे। विरोध करने पर सभी ने बेटी के अलावे अन्य लोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जिक्र है कि बेटी को आरोपी ने धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके परिवारवाले सभी के साथ मारपीट कर उसे लेकर चले गए। मामले की जांच-पड़ताल करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।