जिले के 142 केंद्रों पर आधार से जुड़े कार्यों का निष्पादन : उपायुक्त
देवघर में उपायुक्त विशाल सागर ने बताया कि जिले में आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने के लिए 142 केन्द्र कार्यरत हैं। आमजन जिनका आधार कार्ड नहीं बना या जिनमें त्रुटियाँ हैं, वे सुधार करा सकते हैं। आधार...

देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गयी कि जिले में आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने के लिए कुल 142 जगहों पर केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में वैसे आमजन जिन्होंने अपना आधार कार्ड नहीं बनवाया है या उनके बने आधार कार्ड में नाम, पता, उम्र इत्यादि में किसी प्रकार की त्रुटि है तो वो अपना सुधार केन्द्र पर जाकर करा सकते हैं। साथ ही सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं के लाभ और सेवाओं को सुरक्षित करने के लिए आधार महत्वपूर्ण है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि देवघर जिला अंतर्गत देवघर प्रखंड में 71, देवीपुर प्रखंड में 14, करौं प्रखंड में 9, मधुपुर प्रखंड में 13, मोहनपुर प्रखंड में 5, पालोजोरी प्रखंड में 4, सारठ प्रखंड में 7, सोनारायठाढ़ी प्रखंड में 5, मारगोमुंडा प्रखंड में 3 एवं सारवां प्रखंड में 11 केन्द्र बनाए गए हैं। ऐसे में कुल जिले के कुल 142 केन्द्रों पर आधार से जुड़े कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। इसके अलावे आधार केन्द्र खोजने से जुड़ी समस्या का निदान के लिए भुवन का उपयोग कर सकते हैं एवं अपने क्षेत्र के नजदीकी आधार केन्द्र की सही जानकारी व सही स्थान के लिए दिये गये लिंक का उपयोग कर एचटीटीपीएस://भुवन-एप3डॉट एनआरएससी डॉट जीओवी डॉट इन/आधार देख सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।