तीन अलग-अलग मारपीट की घटना में आठ लोग घायल
हंटरगंज में तीन अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। कोशमाही गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े में पांच लोग घायल हुए, जबकि कोबनी गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। तीसरी घटना में एक...

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज में घटे तीन अलग-अलग मारपीट की घटना में आठ लोग घायल हो गए। पहली घटना हंटरगंज के कोशमाही गांव में घटा। जिसमें दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में पहले पक्ष के उदित यादव और दूसरे पक्ष के तपेश्वरी देवी, बबिता देवी और मंजू देवी है। पहले पक्ष के उदित यादव ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग उनके चचेरे भाई के घर पर चढ़कर घर की महिलाओं के साथ मारपीट कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर उनके साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल उदित यादव को गया रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के नंदू यादव ने भी पहले पक्ष के लोगों पर घर पर चलकर मारपीट की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। जिसमें तपेश्वरी देवी, बबिता देवी, मंजू देवी को घायल होने की बात बताया गया है।
वहीं दूसरी घटना हंटरगंज के कोबनी गांव में घटा। जिसमें सामान खरीदने गए एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमें कोबनी गांव के संजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। संजीत कुमार ने जानलेवा हमला करने का आरोप हंटरगंज के बांकी गांव के रवि रंजन कुमार और अंकित कुमार पासवान पर लगाया है। घायल संजीत कुमार ने बताया कि 16 मार्च को उसके गांव में मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान हमलावर रवि रंजन कुमार के भाई से उसकी कहासुनी हुई थी। इसी खुन्नस में दूसरे दिन रवि रंजन कुमार अपने दोस्त अंकित पासवान के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। तीसरी घटना हंटरगंज के बिहिया सरहसिया गांव में घटा। जिसमें एक महिला के साथ मारपीट किया कर घायल कर दिया गया। घायल महिला मीना देवी ने बताई की उसके गेहूं के फसल में गांव के धनेश्वरी देवी का मवेशी घुसा हुआ था। जिसका विरोध करने पर धनेश्वरी देवी अपने बेटा सुरेश पासवान और अपने घर के अन्य महिलाओं के साथ मिलकर महिला के साथ बुरी तरह से मारपीट किया। घायल अवस्था में महिला को हंटरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मामलों में हंटरगंज थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।