सुखनदिया में डैम में डूबे दोनो को अलग अलग किया अंतिम संस्कार
सुखनदिया में डैम में डूबे दोनो को अलग अलग किया अंतिम संस्कारफॉलोअप- सुखनदिया में डैम में डूबे दोनो को अलग अलग किया अंतिम संस्कारफॉलोअप- सुखनदिया में

प्रतापपुर, प्रतिनिधि। सुखनदिया डैम में शुक्रवार को डूबने से हुई दो छात्रों की मौत के बाद शनिवार को उनका अलग-अलग तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया गया। मारे गये छात्रो में जितेंद्र राय के 13 वर्षीय पुत्र शिव कुमार राय और दीपनारायण पासवान के 11 वर्षीय पुत्र पृथ्वी कुमार शामिल थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद शनिवार को शिव कुमार राय को बंघमदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया, वहीं पृथ्वी कुमार पासवान को नागलोक स्थित एक स्थान में मिट्टी दी गई। बता दें कि शिव कुमार राय के पिता जितेन्द्र राय केवलिया मध्य विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं और पिछले 14 वर्षो से प्रतापपुर के बलवा दोहर में मकान बना कर सपरिवार रहते हैं। शिव कुमार राय तीन भाईयों में सबसे छोटा था। वह आठवीं कक्षा में पढ़ता था। वहीं पृथ्वी कुमार पासवान चौथी कक्षा का छात्र था। पृथ्वी के पिता जितेन्द्र राय ने बताया कि घटना के दिन लगभग 12 बजे खाना खाने के बाद वे रानीगंज चले गये थे। घटना की सूचना मिलने के डैम के पास गये तो उसका कपड़ा बाहर पड़ा हुआ था। इस घटना से परिजनों में मातम छाया हुआ है। समाचार लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नहीं किया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।