राष्ट्रीय जनता दल सदस्यता अभियान शुरू, हंटरगंज से किया गया शुभारंभ
राष्ट्रीय जनता दल सदस्यता अभियान शुरू, हंटरगंज से किया गया शुभारंभराष्ट्रीय जनता दल सदस्यता अभियान शुरू, हंटरगंज से किया गया शुभारंभराष्ट्रीय जनता दल

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल चतरा परिवार का मंगलवार को चतरा विधानसभा के हंटरगंज में प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव के अध्यक्षता में सदस्यता अभियान को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रश्मि प्रकाश, जिला अध्यक्ष नवल किशोर यादव उपस्थित रही। बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारियों ने बारी बारी से अपने अपने विचारों को साझा किया। ततपश्चात सभी ने पूरे जोर शोर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ने एवं गरीबों के मसीहा, बिहार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के विचारों को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की गई। उक्त बैठक में 20सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभु यादव, युवा जिला अध्यक्ष प्रतिक प्रकाश अंगार, महिला जिला अध्यक्ष शारदा देवी, 20सूत्री प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रदेव यादव सभी प्रखंड के पदाधिकारी गण समेत सैकड़ों पंचायत के सम्मानित नेतागण मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।