Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsResidents Suffer Due to Defective Water Reservoir in Mayurhand

कदगावां खुर्द में बना जलमीनार खराब, जल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

कदगावां खुर्द में बना जलमीनार खराब, जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणकदगावां खुर्द में बना जलमीनार खराब, जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणकदगावां खुर्द में बना जलमी

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराMon, 21 April 2025 05:58 PM
share Share
Follow Us on
कदगावां खुर्द में बना जलमीनार खराब, जल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

मयूरहंड, प्रतिनिधि। पीएचडी विभाग की लापरवाही से आम जन परेशान हैं। प्रखंड में कई जगह जलमीनार बना दिया गया। लेकिन उससे लोगों को लाभ नहीं के बराबर मिल रहा है। प्रखंड के कदगावां खुर्द के भुइयां टोली में बना जलमीनार खराब है। वर्षों से जालमीनार खुद प्यासा है। जिसके कारण आस पास के लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है। इस जलमीनार को पिछले तीन वर्ष पूर्व पीएचडी विभाग से निर्माण कराया गया था। निर्माण के करीब एक माह बाद खराब हो गया। तब से जलमीनार से पानी नहीं निकल पा रहा है। आस पास के लोगों को पीने का पानी दूर से लाना पड़ रहा है। तपती गर्मी में पानी के अभाव में लोग परेशान है। योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। देखने के लिए शोभा का वस्तु बन कर रह गया है। रंगू भुइया, नरेश भुइया, संतोष भुइया, राहुल भुइया, संतन भुइया, हरि भुइया, चंद्रिका भुइया, बंशी भुइया, अनिल भुइया ने बताया कि हमलोग का पानी का बड़ा समस्या है। जिस समय जलमीनार लगा था उस समय हम सब का आस जगा की अब पानी का समस्या दूर होगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हमलोग परेशान है। कई बार विभाग को सूचित किया गया लेकिन कोई लाभ नहीं मिल पाया। पंचायत के मुखिया अशोक भुइया ने बताया कि यह जलमीनार पीएचडी विभाग से लगा है। खराब की सूचना विभाग को कई बार दिया हूं लेकिन समाधान अबतक नहीं हो पाया है। तपती गर्मी में जलमीनार खुद प्यासा है। लोग का प्यास बुझना मुश्किल है।

पीएचडी के जेईई मंगल सिंह ने बताया कि खराब जलमीनार को अविलंब बना दिया जाएगा। ताकि लोगों को राहत मिल सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें