राजद प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रश्मि प्रकाश पहुंची हंटरगंज
राजद प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रश्मि प्रकाश पहुंची हंटरगंज हंटरगंज निज प्रतिनिधि राजद के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश आज एक दिवसी

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। राजद के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश आज एक दिवसीय दौरे पर हंटरगंज पहुंची। इस दौरान प्रकाश मां कौलेश्वरी मंदिर के तलहटी में प्रस्तावित रोपवे निर्माण को लेकर वहाँ के के लोगों से मिली एवं सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर , पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता के प्रति आभार जताई। ज्ञात हो कि 3 मार्च 2025 को झारखंड सरकार ने बजट में कौलेश्वरी मंदिर पहाड़ पर रोपवे निर्माण की स्वीकृति दी है। इसके उपरांत तलहटी में दुकानदारों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुई। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, प्रखंड प्रमुख ममता कुमारी, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव, युवा नेता मनीष यादव, पप्पू यादव समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।