Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsNine-Year-Old Angel Mishra Captivates Thousands at Rudra Pran Pratishtha Mahayagna in Chatra

भगवत साधना ही मोक्ष प्राप्ति का है साधन:-ऐंजल

भगवत साधना ही मोक्ष प्राप्ति का है साधन:-ऐंजलभगवत साधना ही मोक्ष प्राप्ति का है साधन:-ऐंजलभगवत साधना ही मोक्ष प्राप्ति का है साधन:-ऐंजलभगवत साधना ही म

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराFri, 28 Feb 2025 01:10 AM
share Share
Follow Us on
भगवत साधना ही मोक्ष प्राप्ति का है साधन:-ऐंजल

चतरा, संवाददाता। सदर प्रखंड के चैनपुर गांव में आयोजित पांच दिवसीय रूद्र प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ गुरुवार को संपन्न हो गया। एक ओर पूर्णाहुति एवं विसर्जन के अवसर पर जहां भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं यज्ञ में नौ वर्षीय प्रवक्ता ऐंजल मिश्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। इतनी कम उम्र की नन्ही सी बच्ची नें अपने ज्ञान और प्रवचन से हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने प्रवचन में लोगों को संबोधित करते हुए ऐंजल नें कहा कि हमें परमात्मा का दिया गया यह नश्वर शरीर है। इसलिए हमें किसी भी बात का घमंड करने से बचना चाहिए। जब तक यह नश्वर शरीर हमारे पास है तब तक हमें दीन-दुखियों की सेवा, भगवत भजन और अच्छे कर्म करके सुखी जीवन और मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि आस्तिक बनकर प्रभु और परमात्मा की सेवा करो। नास्तिक बनकर खाने-पीने, घूमने फिरने, मौज मस्ती करने और लड़ने झगड़ने में मानव जीवन को व्यर्थ ना करो। आगे अपने प्रवचन में उन्होंने बुराइयों से बचने के लिए गांधी जी के तीन बंदरों के उदाहरण से लोगों को समझाया। वहीं सामाजिक कुरीतियों, बलि प्रथा और पर्यावरण संरक्षण सहित जीव हत्या पर भी उन्होंने प्रकाश डालते हुए यज्ञ की महत्ता को समझाकर लोगों को वशीभूत किया। नन्ही सी प्रवक्ता नें अपने कीर्तन, भजन, छंद,चौपाई एवं वैदिक मंत्रों से लोगों का मन मोह लिया। मौके पर यज्ञाचार्य अमित कुमार मिश्रा, पंडित कृष्णा पाठक, देवेन्द्र द्विवेदी, बंशीधर पांडेय एवं सत्येंद्र पांडेय नें अपने आशीर्वचनों में कहा कि इतनी कम उम्र में ऐंजल नें हम सबका मन मोह लिया है। आने वाले कुछ ही वर्षो में यह देश के प्रमुख प्रवचनकर्ताओं की तरह ख्याति प्राप्त करेगी। यज्ञ को संपन्न बनाने में पंकज कुमार मिश्रा, यजमान तुलसी पांडेय, शंभू तिवारी, राजा पांडेय समेत अन्य लोगों नें अहम भूमिका निभाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें