राजस्व उप निरीक्षक संघ का एक सप्ताह बाद करेंगे चरणबद्ध आंदोलन
झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ की चतरा जिला इकाई की बैठक में सुदर्शन कुमार के निलंबन की निंदा की गई। संघ ने चेतावनी दी कि अगर उपायुक्त ने एक सप्ताह में निलंबन समाप्त नहीं किया, तो चरणबद्ध आंदोलन...

चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के चतरा जिला इकाई की बैठक रविवार को हरलाल तालाब स्थित हनुमान मंदिर में जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मयूरहंड अंचल के राजस्व उप निरीक्षक सुदर्शन कुमार को मनमाने ढंग से निलंबन की कड़ी निंदा की गयी एवं सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उपायुक्त द्वारा एक सप्ताह के अंदर इन्हे निलंबन मुक्त नहीं किया जाता है तो राजस्व उपनिरीक्षक संघ चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेगी। बैठक में कहा गया कि बालू और अफीम का आरोप लगाकर राजस्व उपनिरीक्षको को निलंबित किया जा रहा है। जो सरासर गलत है। बालू और अफीम ये दोनों राजस्व उप निरीक्षक के कार्यक्षेत्र से बाहर है। राजस्व उप निरीक्षक अपने विभाग के कार्य काफी है। इससे इन्हे फुरसत तो मिलता ही नहीं है और उपर से खनन और नारकोटिक क कार्य सौंपा जा रहा है। जो सरासर गलत है। राजस्व उपनिरीक्षको को इन दोनो का निगरानी करने के लिए विभाग के पदाधिकारियों द्वारा दबाव डाला जा रहा है। राजस्व कर्मचारियों को विभाग द्वारा बलि का बकरा बनाया जा रहा है। मौके पर पंकज कुमार दूबे, नगीना प्रसाद, पप्पु कुमार यादव, निशांत कुमार, तुलसी कुमार राम, संजय कुमार रौशन, चंद्रशेखर आजाद, सुदर्शन कुमार, सीता कुमारी सिंह, गोविंद कुमार, अनुभव आनंद, राज कुमार, सोनू कुमार, निर्मल टोप्पो सहित अन्य राजस्व उपनिरीक्षक उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।