Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsInauguration of Dr B R Ambedkar Statue in Pratappur with Dignitaries Present

डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का किया गया अनावरण

डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का किया गया अनावरणडॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का किया गया अनावरणडॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का किया गया अना

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराSat, 19 April 2025 05:55 PM
share Share
Follow Us on
डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का किया गया अनावरण

प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सामने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को किया गया। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मखदूमपुर गया बिहार विधायक सतीश कुमार दास उपस्थित थे। इस दौरान भोक्ता, विधायक सतीश कुमार दास एवं अन्य के द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत् अनावरण किया। बता दे कि इसके पहले 14 अप्रैल को ही बाबा साहेब की जयंती पर प्रतिमा को प्रखंड प्रशासन की ओर से माल्यार्पण कर उनको आद किया गया था और जयंती मनाई गई थी। इस मौके पर प्रखंड कार्यालय परिसर में भीम आर्मी के नेता कार्यकर्ताओं के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां डाक्टर भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए लोगों ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जिन्हें भारत के संविधान का जनक भी कहा जाता है,एक महान भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे। जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ था और 6 दिसम्बर 1956 को उनकी मृत्यु हो गई। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय के सामने जिस तरह बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित किया गया है वैसे ही हंटरगंज प्रखंड कार्यालय एवं जहां प्रतिमा स्थापित नहीं है प्रखंड कार्यालय में उन सभी प्रखंडों में प्रतिमा स्थापित करने में जो हमसे सहयोग होगा मैं करूंगा। इस मौके पर वहीं विधायक सतीश कुमार दास कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे नबल किशोर यादव मिस्टर आलम असरफी आदि ने भी बाबा साहेब के विचारों को व्यक्त किया। और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को याद किया गया। इस मौके पर प्रखंड प्रशासन, पुलिस प्रशासन के आलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें