Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsIllegal Birth Certificates Over 15 800 Issued in Pratappur Panchayats

जन्म प्रमाणपत्र बनाने का मामला संदेह के घेरे में

8 महीना में 15,835 जन्म प्रमाण पत्र अवैध रूप से बनाया गया, मामला संदेह के घेरे में 8 महीना में 15,835 जन्म प्रमाण पत्र अवैध रूप से बनाया गया, मामला सं

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराThu, 8 May 2025 04:21 AM
share Share
Follow Us on
जन्म प्रमाणपत्र बनाने का मामला संदेह के घेरे में

प्रतापपुर निज प्रतिनिधि प्रतापपुर प्रखंड के तीन पंचायत में पिछले आठ महीने में 15,835 जन्म प्रमाण पत्र अवैध रूप से ऑनलाईन बनाया गया है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को मिली। इस मामले की जांच करने सदर एसडीओ जहुर आलम प्रतापपुर पहुंचे और रामपुर पंचायत के प्रज्ञा केंद्र की जांच पड़ताल किया। इसके अलावा अभी बभने और योगियारा पंचायत में संचालित प्रज्ञा केंद्र की जांच नहीं की जा सकी है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम ने बताया कि आठ महीने में इतनी बड़ी जन्म प्रमाण पत्र प्रज्ञा केंद्र के द्वारा बनाया जाना संदेह के घेरे में है।इस मामले में सम्बंधित पंचायत के पंचायत सचिव के खिलाफ एवं प्रज्ञा केंद्र के संचालकों के विरुद्ध प्रतापपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा लिखित रूप से दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें