Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsHome Guard Aditya Thakur Dies After Road Accident in Simaria

सड़क दुर्घटना में घायल होमगार्ड जवान की मौत

इटखोरी के होमगार्ड जवान आदित्य ठाकुर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को सिमरिया ड्यूटी जाते समय वे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रांची में भर्ती होने के बाद उनकी मौत हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराMon, 5 May 2025 01:52 AM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में घायल होमगार्ड जवान की मौत

इटखोरी, निज प्रतिनिधि। एसडीओ कार्यालय में कार्यरत होमगार्ड जवान 46 वर्षीय आदित्य ठाकुर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक आदित्य सिमरिया के कार्यालय में कार्यरत थे। शनिवार को वह सिमरिया ड्यूटी जाने के दौरान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायलावस्था में उसे रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी। रविवार की सुबह उसके पैतृक गांव इटखोरी के मोगला गांव में उसे जवानों ने शस्त्र झुकाकर सलामी दी। इस मौके पर सिमरिया एसडीओ सन्नी राज, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, होमगार्ड के प्रदेश अध्यक्ष आलोक रंजन, उपेंद्र कुमार, जुगेश्वर कुमार, अशोक ठाकुर, सुबोध सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

इस दौरान एसडीओ व थाना प्रभारी ने परिजनों को ढांढस बंधाया। जवान के शव घर आते ही परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव दहल उठा। मृतक अपने पीछे दो पुत्र व पुत्री छोड़ गया है। घर वाले नही जान पा रहे थे कि मृतक का यह अंतिम दर्शन है। इस मौके पर मुखीया प्रतिनिधि रमाशंकर पासवान, वार्ड सदस्य हेना सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें