यज्ञ धार्मिक अनुष्ठान के साथ भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा : विधायक
हंटरगंज के केवाल गांव में सात दिवसीय देवी मंडप प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। 501 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और नीलांजन नदी से जल लेकर यज्ञ मंडप पहुंचे। विधायक जनार्दन...

हंटरगंज, निजी प्रतिनिधि। हंटरगंज के केवाल गांव में आयोजित होने वाले सात दिवसीय देवी मंडप प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। यज्ञ का संचालन 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक होगा। यज्ञ के पहले दिन गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में 501 महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ मंडप से श्रद्धालु पूजा अर्चना के साथ कलश उठाये और पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए नीलांजन नदी पहुंचे। जहां यज्ञ आचार्य के मंत्रोचार्य के साथ अपने अपने कलश में जल भरे। कलश यात्रा पुन: यज्ञ मंडप पहुचकर कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। अयोध्या एवं कोलकाता से आए साधु संतों के द्वारा प्रत्येक दिन प्रवचन दी जाएगी। कलश यात्रा में मुख्य रूप से विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए।
विधायक जनार्दन पासवान ने यज्ञ मंडप में मत्था टेककर कलश यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यज्ञ धार्मिक अनुष्ठान के साथ भारतीय संस्कृति का एक मुख्य हिस्सा है। यज्ञ के आयोजन से क्षेत्र में सुख शांति आती है। यज्ञ में शामिल होकर लोग पुण्य के भागीदारी बनते हैं। उन्होंने यज्ञ संचालन कमेटी को इसके लिए बधाई दिया। यज्ञ का समापन 6 अप्रैल को भव्य भंडारे के साथ किया जाएगा। यज्ञ के सफल संचालन में यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष और सदस्य अहम भूमिका निभा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।