Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsElderly Woman Injured in Accident Near Jejala River Admitted to Hospital

दो पहिया वाहन से गिरने से वृद्ध महिला की स्थिति नाज़ुक

पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में जेजला नदी के पास एक वृद्ध महिला गिर गई, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई...

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराTue, 13 May 2025 01:42 AM
share Share
Follow Us on
दो पहिया वाहन से गिरने से वृद्ध महिला की स्थिति नाज़ुक

पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत ज़ेजला नदी के पास दो पहिया वाहन से एक वृद्ध महिला के गिरने से महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। आनन-फानन में राहगीरों के मदद से उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगड्डा ले भर्ती कराया गया, जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने नाज़ुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया है। लोगों के अनुसार उसकी स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है। घटना स्थल के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अपने परिवार के साथ किसी शादी समारोह से वापस अपना घर लौट रही थी, इसी दौरान बेलहर के जेजला नदी के आस-पास पुल के समीप यह घटना घटी।

जानकारी अनुसार महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के अनगड़ा कला गांव के शालिग्राम सिंह की पैंसठ वर्षीय पत्नी चिंता देवी बताई जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें