Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsDespite Ban Single-Use Plastic Usage Rampant in Chatra

चतरा में धड़ल्ले से हो रहा है प्लास्टिक बैग का उपयोग

चतरा में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध होने के बावजूद लोग और दुकानदार इसे बेझिझक इस्तेमाल कर रहे हैं। कपड़े के थैले की उच्च कीमत के कारण दुकानदार सस्ते प्लास्टिक थैले का चयन कर रहे हैं। प्रशासन ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराTue, 22 April 2025 02:01 AM
share Share
Follow Us on
चतरा में धड़ल्ले से हो रहा है प्लास्टिक बैग का उपयोग

चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे कि इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हर तरफ लोग सिंगल युज प्लास्टिक में सामान ले जाते दिख जा रहे हैं, वहीं दुकानदार भी आराम से इसमें सामान दे रहे हैं। गांव हो या शहर बाजार में सामान बेचने वाले दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बेझिझक कर रहे हैं। जबकि सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को एक जुलाई वर्ष 2022 से ही प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद दुकान और ग्राहक प्लास्टिक का उपयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में प्लास्टिक बैग बेचने वाले एक दुकानदार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कपड़ा से बना थैला महंगा होता है। प्लास्टिक के थैला बहुत काम दाम में किलो के हिसाब से मिल जाता है।

150 रूपये किलो प्लास्टिक का थैला मिल जाता है, जबकि कपड़ा वाला थैला एक पीस का किमत एक से डेड़ रूपये होता है, ऐसे में यह दुकानदारों को महंगा साबित होता है। इस लिये अधिकांश दुकानदार सस्ते में उपलब्ध प्लास्टिक के थैले का ही उपयोग करते हैं। वहीं ग्राहक मनोज कुमार ने कहा कि दुकानदार द्वारा किसी भी सामग्री की खरीदारी करने पर वे स्वयं प्लास्टिक के थैला में सामान दे देते हैं। इस लिये घर से थैला नहीं लाते हैं। प्लास्टिक पर रोक लगाना है तो इसके फैक्ट्री को ही सबसे पहले सरकार बंद करे और इसके बाद ही ग्राहक और दुकानदानदार पर सख्ती से पेश आवे तभी इसका उपयोग बंद होगा।

एसडीओ मो0 जहुर अलाम ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसको लेकर समय समयपर शहर में छापेमारी अभियान चलाया जाता है। लोगों में प्लास्टिक का उपयोग कितना हानिकारण है। इसके बारे में जानकारी का घोर अभाव पहले लोगों को जागरूक किया जायेगा। इसके बाद इसका उपयोग करने वाले से सख्ती से निपटा जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें