गांजा के साथ एक गिरफ्तार
राउरकेला के प्लांट साईड थाना पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज के पास से एक युवक को दो केजी गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी, लेंगड़ू माझी, पहले भी गांजा तस्करी के मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने उसके...

राउरकेला। राउरकेला के प्लांट साईड थाना पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज के पास से दो केजी गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक प्लांट साईड थाना के एसआई सेबती सिंह को सूचना मिली कि नया बाजार हिलटॉप बस्ती सेक्टर 21 का लेंगड़ू माझी गांजा लेकर बिक्री करने जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांधी रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से दो केजी सौ ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी गांजा तस्करी सहित अन्य मामला दर्ज है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।