Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsWestern Singhbhum Police Destroys 19 50 Acres of Illegal Opium Cultivation

पुलिस ने 19.50 एकड़ में किया अफीम की खेती नष्ट

पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाते हुए 19.50 एकड़ में अफीम की फसल नष्ट की। बंदगाव, टेबो और कराइकेला क्षेत्र में ग्रामीणों की मदद से यह कार्रवाई की गई। साथ ही, पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरTue, 25 Feb 2025 11:58 AM
share Share
Follow Us on
पुलिस ने 19.50 एकड़ में किया अफीम की खेती नष्ट

चक्रधरपुर।पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस द्वारा अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 19.50 एकड़ में अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया है। बंदगाव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोनसेया, ईट्टी में करीब 15 एकड़, टेबो थाना अंतर्गत ग्राम डोंबरी में ग्रामीणो के द्वारा लगभग 03.50 एकड़, कराइकेला थाना अंतर्गत ग्राम बनरागड़ा, जोजोदागड़ा में ग्रामीणो के द्वारा लगभग 01 एकड़ सहित जिला में करीब 19.50 एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया है। साथ ही पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान भी चलाया गया और अफीम की खेती नष्ट करने में ग्रामीणों की भी मदद लिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें