Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsTwo-Day Sports Event Organized by Abhinav Samiti in Manoharpur
खेलकूद प्रतियोगिता में रिले रेस, मेढक व बत्तख दौड़ का हुआ आयोजन
मनोहरपुर के घाघरा स्थित खेल मैदान में अभिनव समिति द्वारा दो दिवसीय खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन मुखिया अशोक बहंदा और पूर्व मुखिया सीमा बहंदा ने किया। प्रतियोगिता में दौड़, साइकल...
Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरWed, 5 Feb 2025 02:09 AM

मनोहरपुर, संवाददाता । प्रखंड के घाघरा स्थित खेल मैदान में मंगलवार से अभिनव समिति के द्वारा दो दिवसीय खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन पंचायत के मुखिया अशोक बहंदा व पूर्व मुखिया सीमा बहंदा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस दौरान युवक-युवतियों के बीच दौड़, साइकल रेस, रिले रेस, मेढक, बत्तख दौड़, सुई धागा रेस आदि का आयोजन किया गया। जहां सभी खेलो में पांच-पांच विजेता खिलाड़ियों का चयन किया गया। वहीं प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को किया जायेगा। मौके पर रासबिहारी महतो, संतोष महतो, नरसिंह महतो, सचिन महतो आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।