Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsTribute Ceremony for Mukund Ram Tanti Held in Jagannathpur

जगन्नाथपुर में मनाई गई मुकुंद राम तांती की 20वीं पुण्य तिथि

जगन्नाथपुर में मुकुंद राम तांती की 20वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष शरण पान की अगुआई में तांती समाज ने स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। अभिमन्यु...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरFri, 18 April 2025 04:16 PM
share Share
Follow Us on
जगन्नाथपुर में  मनाई गई मुकुंद राम तांती की 20वीं पुण्य तिथि

जगन्नाथपुर मुकुंद राम तांती स्मारक समिति द्वारा श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन समिति के अध्यक्ष शरण पान के अगुआई में किया गया। पान तांती समाज ने स्वतंत्रता सेनानी,आजाद भारत के प्रथम विधायक(बारहगोड़ा) मुकुंद राम तांती का 20 वीं पुण्य तिथि जगन्नाथपुर मुख्य चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर मनाया गया। पान तांती समाज के लोगों ने स्व. मुकुंद राम तांती के प्रतिमा पर पुष्प रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि के पश्चात मौके पर अभिमन्यु पान ने कहा आज समाज की स्थिति दिन व दिन पिछड़ते जा रही है, हमारे समाज को जो हक, अधिकार ,पहचान मिलनी चाहिए वो आज तक नहीं मिल पाई है। और ये अधिकार आसानी से मिलने वाली नहीं है ये हमे लड़ कर लेनी पड़ेगी। लड़ने के लिए समाज को एकता होने की जरूरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें