Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsPolice Arrest Youth with 22 KG Marijuana and Pistol in Rourkela

राउरकेला में 22 किलो गांजा व पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार

राउरकेला में प्लांट साइड थाना पुलिस ने बिसरा चौक से 22 किलोग्राम गांजा और एक पिस्तौल के साथ करण सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संदेह के आधार पर सफेद कार की तलाशी ली, जिसमें गांजा और पिस्तौल...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरTue, 4 March 2025 05:10 AM
share Share
Follow Us on
राउरकेला में 22 किलो गांजा व पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार

राउरकेला। प्लांट साइड थाना पुलिस ने बिसरा चौक से 22 केजी गांजा और पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम करण सिंह है और गांधी रोड का करने वाला है। जानकारी के मुताबिक प्लांट साइड थाना के एसआई एस पंडा रविवार की रात्रि बिसरा चौक इलाकों में गश्त पर रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार आती हुई दिखी। संदेह होने पर कार की तलाशी ली तो उसमें 22 किलो 420 ग्राम गांजा, एक 7.65 एमएम की पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किये गये। गिरफ्तार युवक का नाम करण सिंह (30) पिता गणेश सिंह है और वह गांधी रोड में रहता है। पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें