मां पाउड़ी मंदिर का पाटोत्सव का आयोजन
आनंदपुर में मां पाऊड़ी मंदिर का वार्षिक पाटोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। राजपरिवार के सदस्यों ने विशेष पूजन, महाआरती और कथा का आयोजन किया। इस दौरान मां भगवती से क्षेत्र की शांति और तरक्की की कामना की गई।...

आनंदपुर, संवाददाता। अखंड सिंहभूम के राजतंत्र काल की राजधानी पोड़ाहाट राजघराने की देवी रहीं मां पाऊड़ी मंदिर का पाटोत्सव कार्यक्रम गुरुवार को विश्व कल्याण आश्रम में स्थित राजपरिवारों के सदस्यों की उपस्थिति में कुलदेवी मां पाउड़ी मंदिर में सपन्न की गई। मौके पर हितेंद्र शास्त्री, बसंत बिल्थेरे, अमित तिवारी, सतेंद्र, अमन तिवारी, सिद्धांत मिश्रा, रोशन लाल उपाधाय तथा नरेंद्र दुबे द्वारा चंडी महापाठत्मक सबचण्डी, विशेष आवरण पूजन, सहत्य नमो से अर्चन एंव 108 दीपो से मां भगवती की महाआरती की गई। इसके साथ ही सवामणि का भोग भी लगाया गया। इस दौरान पोड़ाहाट के आनंदपुर राजपरिवार के द्वारा मां भगवती पावड़ी माता का विशेष सृंगार पूजन एवं अर्चन के साथ मां भगवती का प्रथम वार्षिकपाटोत्सव कार्यक्रम सपन्न कराया गया। इसके साथ ही मंदिर के बगल में स्थित अंधेरी मां पाउड़ी की भी पूजा की गई। राजपरिवार के सदस्यों ने मां से पूरे क्षेत्र के लिए शांति एंव तरक्की की कामना भी की। वही पूजन के बाद राजपरिवार के सदस्यों ने पुरोहित के द्वारा मां भगवती की कथा भी सुनी गई। कथा के ततपश्चात लोगों के बीच भोग का वितरण किया गया। मौके पर प्रताप रुद्र सिंहदेव, शिव प्रताप सिंहदेव, गोविंद नारायण सिंहदेव, मनोज सिंहदेव, भारती सिंहदेव, रीना देव, अपर्णा सिंहदेव, हीरामणि देवी, तासु श्री, मोनू, समेत आनंदपुर राज परिवार तथा ग्रामवासी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।