प्रखंड कार्यालय में लगाया हेल्प डेस्क
चक्रधरपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने हेल्प डेस्क का आयोजन किया, जिसमें जॉब कार्ड, आवास, पेंशन और राशनकार्ड में सुधार की शिकायतें आईं। अध्यक्ष विजय सिंह सामाड ने सभी आवेदनों को समय सीमा पर निवारण का...

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य विजय सिंह सामाड द्वारा बीस सूत्री क्रियान्वयन कार्यालय में हेल्प डेस्क का आयोजन किया। इसमें जॉब कार्ड, आवास, पेंशन एवं राशनकार्ड में सुधार, विद्यालय भवन का निर्माण सहित कई शिकायतें आयी। इसके बाद प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी आवेदनों को संबंधित विभाग से मिल कर समय सीमा पर निवारण करने का आश्वासन दिया। हेल्प डेस्क में मुख्य रुप से प्रखंड महासचिव भोलेनाथ बोदरा, महासचिव पूर्ण चंद्र मुखी, सुशील तांती, सूरज कांडेयांग, मंडल अध्यक्ष सुखनराम मुंडा, पंचायत समिति सदस्य भगवान गोप, पंचायत समिति सदस्य वीर सिंह हेम्ब्रम, सुशील सामाड आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।