महिला दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
मनोहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें घरेलू हिंसा, बाल विवाह, मानव तस्करी, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, डायन प्रथा आदि मुद्दों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम...

मनोहरपुर। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 90 डेज डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत बरंगा पंचायत भवन परिसर में महिला समूह के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें, महिलाओं के घरलू हिंसा, बाल विवाह, मानव तस्करी, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, डायन प्रथा, शिक्षा का अधिकार एवं महत्व, डालसा से मिलने नि:शुल्क सेवाओं, लोक अदालत एवं अन्य कानूनी जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में बरंगा पंचायत की मुखिया ओनामी कोड़ा के साथ मनोहरपुर पीएलवी टीम, महिला समूह के सदस्यगण एवं महिलाएं उपस्थित थीं। मौके पर अशोक महतो, अनिल महतो, मंजू सेवया आदि मौजूद थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।