Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsInternational Women s Day Celebration Empowering Women in Healthcare

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित

चक्रधरपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डॉक्टर अंशुमन शर्मा और सदानंद होता ने महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरSat, 8 March 2025 02:43 PM
share Share
Follow Us on
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित

चक्रधरपुर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल झारखंड अराज्यपत्रित कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मियों को अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा एवं झारखंड अराज्यपत्रित कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष सदानंद होता द्वारा पुष्प देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सभी स्वास्थ्यकर्मियों के बीच मिठाइयां बांटी गई। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है। चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान. नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है। झारखंड अराज्यपत्रित कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष सदानंद होता कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं फिर भी कई चुनौतियां ।उनके सामने खड़ी हैं। समाज में आज भी घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा में असमानता, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी बुराइयां मौजूद हैं। आज भी कई क्षेत्रों में महिलाओं की साक्षरता दर पुरुषों की तुलना में कम है ।कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ असमानता और भेदभाव किया जाता है। कई जगहों पर महिलाओं को उनके बुनियादी अधिकारों से वंचित रखा जाता है।। महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसी समाज को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले हमें महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। महिला सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं को उनके अधिकार, शिक्षा, रोजगार और स्वतंत्रता देना ताकि वे अपने जीवन को अपनी शर्तों पर जी सकें। मौके पर काफी संख्या में महिला स्वास्थ्य करने एवं अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें