झामुमो हतनातोड़ांग और चंद्री पंचायत का हुआ गठन
चक्रधरपुर में झामुमो की हतनातोड़ांग और चंद्री पंचायत समिति का गठन किया गया। हतनातोड़ांग पंचायत में जयपाल महाली अध्यक्ष बने। चंद्री पंचायत में कृष्णा नायक को अध्यक्ष बनाया गया। दोनों समितियों में अन्य...
चक्रधरपुर।झामुमो का चक्रधरपुर प्रखंड के हतनातोड़ांग और चंद्री पंचायत समिति का गठन किया गया। जिसमें हतनातोड़ांग पंचायत में जयपाल महाली को अध्यक्ष, श्याम बांडरा को सचिव,विजय केराई को कोषाध्यक्ष, सिंगराय सामाड को उपाध्यक्ष, अशोक तांती को संयुक्त सचिव बनाया गया है। जबकि कार्यकारणी सदस्य के रुप में सिकंदर गिरुवा, ललित बोदरा, सुभाष चन्द्र सामाड,सुगेन महाली, चन्द्र शेखर सामाड, गोंडो सामाड, साहेब हम्ब्रम, महेश्वर पाड़िया, सलिन हांसदा हरिसिंह महाली को रखा गया है। इसके साथ ही प्रखंड सदस्य के रुप में लोचन महाली, अनिल सामाड, मुचिराम महाली, शंकर सामाड नन्दलाल हांसदा को रखा गया है। मौके पर पर्यवेक्षक रुप में पीरु हेम्ब्रम उपस्थित थे। इसी प्रकार चंद्री पंचायत में कृष्णा नायक अध्यक्ष, दीपक महतो सचिव, रघुनाथ महतो कोषाध्यक्ष, मुकेश महतो उपाध्यक्ष, बासुदेव नायक संयुक्त सचिव बनाया गया है। जबकि कार्यकारणी सदस्य के रुप में कमलेश नायक, तुलसी सांडिल, शत्रुधन कुम्हार, बिक्की महतो, अनिल प्रधान, मंगल बोदरा, राकेश सरदार, लखेन्द्र तांती, बाबूराम बारला को बनाया गया है। वहीं प्रखंड सदस्य के रुप में कृष्णा नायक, दीपक महतो, रघुनाथ महतो, बासुदेव नायक, मुकेश महतो आदि को रखा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।