Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsChaitra Durga Puja Significance of Kanya Poojan on Navami in Chakradharpur

दुर्गा मंदिरों में हुई नौ कन्याओं की पूजा

चैती दुर्गा पूजा में नवमी तिथि पर चक्रधरपुर के दुर्गा मंदिरों में नौ कन्याओं की पूजा की गई। कन्या पूजन करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। यह मान्यता है कि कन्या...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरSun, 6 April 2025 03:46 PM
share Share
Follow Us on
दुर्गा मंदिरों में हुई नौ कन्याओं की पूजा

चैती दुर्गा पूजा में कन्या पूजा का भी विशेष महत्व होता हैं। नवमी तिथि पर रविवार को चक्रधरपुर के दुर्गा मंदिरों तथा पूजा पंडालों में नौ कन्याओं की पूजा हुई। इसके अलावा जो भक्त अपने घरों में दुर्गा पूजा का आयोजन करते हैं तो वे भी नौ कन्याओं की पूजन के बाद ही अपना व्रत पूरा करते है। बतातें चलें कि नवरात्रि में व्रत रखने के बाद कन्या पूजन करने से माता रानी प्रसन्न होती है। सुख-समृद्धि, धन-संपदा का आशीर्वाद देती है। इसके साथ ही कन्या पूजन करने से कुंडली में नौ ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। कन्या पूजन करने से माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि बिना कन्या पूजन के नवरात्रि का पूरा फल नहीं मिलता है। कन्या पूजन करने से परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहता है और सभी सदस्यों की तरक्की होती है। चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय स्थित दुर्गा मंदिर, टाउन काली मंदिर, शिव शक्ति चैती दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार को कन्या पूजा किया गया। इस अवसर पर कन्या पूजा के बाद उन्हें भोजन एवं उपहार प्रदान किया गया। इधर चक्रधरपुर टाउन काली मंदिर में रविवार को नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया। कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया गया। जहां काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भोग ग्रहण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें