Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsCelebration of Guru Gomke Pandit Raghunath Murmu s Birth Anniversary in Chakradharpur

गुरु गोमके ने भाषा, संस्कृति और साहित्य से समाज को गौरवान्वित कराया : सांसद

चक्रधरपुर के पोटका में आदिवासी मित्र मंडल द्वारा ओल लिपि के जनक गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती मनाई गई। सांसद जोबा माझी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और संस्कृति के प्रति जागरूकता की अपील की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरWed, 7 May 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
गुरु गोमके ने भाषा, संस्कृति और साहित्य से समाज को गौरवान्वित कराया : सांसद

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के पोटका स्थित आदिवासी मित्र मंडल में खेरवार गांवता पोटका के तत्वावधान में ओल लिपि के जनक गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संथाली ड्रामा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। सांसद ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा जब तक अपनी भाषा, लिपि, परंपरा, संस्कृति रहेगा तब तक हमारी पहचान और अस्तित्व बना रहेगा। आदिवासी परंपरा और भाषा संस्कृति, साहित्य अपने आप को हमें गर्व महसूस कराते हैं।

यह देन पंडित रघुनाथ मुर्मू की है। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपने संस्कृति, सभ्यता और भाषा के प्रति जागरूक बनने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की जीवनी को आत्मसात अवगत करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, सचिव ताराकांत सिजुई, गोपीनाथपुर पंचायत के मुखिया सेलाय मुंडा, मोतीलाल मुर्मू, सीआर महाली, सुशील किस्कू, बबलू किस्कू, राम माझी, सुखलाल मुर्मू, सावन माझी समेत काफी संख्या में महिला एवं पुरूष उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें